खेत जा रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत
आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा गांव के सिवान में शनिवार की सुबह खेत जा रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शेरवा गांव निवासी 55 वर्षीय रामअवतार शर्मा शनिवार की सुबह करीब दस बजे सिवान में शौच करने लिए गए थे। काफी देर बाद घर नहीं लौटे। परिजन उन्हें गांव के सिवान की तरफ तलाशते हुए गए। देखा कि खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आकर मृत पड़े हैं। घटना के बाद गांव के लोग पहुंचे, परिवार में चीख पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- सोनपुर के राहर दियारा में करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र समेत तीन झुलसे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.