बागपत, जनवरी 25 -- हिलवाड़ी गांव में खेत जा रहे युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। दो अन्य लोगों को भी आरोपियों ने कार से कुचलने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिलवाड़ी के रहने वाले ताज मोहम्मद ने बताया कि उसका भाई आस मोहम्मद खेत में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक कार ने से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसका शोर सुनकर पहुंचे शादाब और सोनपाल को भी कार सवार लोगों ने कुचलने का प्रयास किया, जिसमें उन दोनों ने पास के खेत में कुदकर जान बचाई। बताया कि आरोपी दबंग किस्म के युवक है और उनसे रंजिश रखते है। ताज मोहम्मद ने विशाल, अंकुर, विनित, फुरकान, अंकुश व मुरसलीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन...