मुंगेर, मई 20 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकारामपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर खून-खराबा किया। बुधवार को गंगा किनारे अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार को घेरकर गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है, जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, घायल सोनू कुमार बुधवार की सुबह अपने घर से खेत की ओर भुट्टा (मक्का) छिलवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गंगा किनारे पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया। घायल सोनू ने बताया कि हमलावरों ने उसे पिछले साल हुई उसके भाई आशुतोष कुमार की हत्या का केस वापस लेने की धमकी दी। सोनू के अनुसार, हमलावरों ने ललकारते हुए कहा कि अगर केस नहीं उठाओगे...