खेत जा रहे युवक की पिटाई, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
अयोध्या, मई 25 -- बीकापुर। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंगारी कूड़ेभारी निवासी अभय सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 18 मई की शाम करीब सात बजे वह अपने खेत जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मनीष सिंह तथा हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अरसठ हरीलाल का पुरवा बेरूगंज निवासी सोनू सिंह सहित एक अन्य ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। गांव के एक परिवार के लोग ने उनकी जान बचाई। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह को सौंपी गई है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.