लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- कस्ता, संवाददाता। रविवार को सियार के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। शनिवार को भी सियार ने एक भैंस पर हमला कर किया था। मैगलगंज वन रेंज के बरुई गांव के रहने वाले सुरेश वर्मा रविवार सुबह गांव के ही शिवा के साथ खेत पर गन्ना छीलने जा रहे थे। रास्ते में झाड़ियों से निकलकर एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने दोनों युवकों को नोच डाला, जिससे उनके शरीर पर गहरे जख्म हो गए। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख सियार भाग गया। आनन-फानन परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी बेहजम में भर्ती कराया। वहीं शनिवार को सरायन नदी के पास मितौली थाना क्षेत्र के गांव डलुआपुर के विजय सिंह की भैंस को एक सियार ने हमला कर घायल कर दिया था।...