मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- डिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत एक बार फिर सामने आई है। रविवार सुबह खेत पर जा रहे एक किसान पर मादा तेंदुए ने हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। घटना सुबह करीब 6:30 बजे ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहसपुरी के गांव ढाकवाला मझरा की है। गांव निवासी 50 वर्षीय किसान देवेंद्र सिंह चौहान अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेत के पास उन्हें तेंदुए का एक शावक दिखाई दिया। तभी पास ही स्थित संजय की बोरिंग की दिशा से आई मादा तेंदुए ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में किसान का बाया हाथ पर गंभीर जख्मी हो गया,किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ जंगल की ओर भाग गई। घटना की सूचना मिलते ह...