बांदा, जनवरी 23 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोना गांव खेत जा रहे किसान को साड़ ने घायल कर दिया । किसान को अस्पताल भर्ती कराया गया है। खेत की रखवाली करने जा रहे 32 वर्षीय किसान अनूप सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह जैसे ही अलोना गांव के मरवा हार के रास्ते पर पहुंचा वही पीछे से आए साड़ ने हमला कर दिया और रास्ते में ही पटक दिया। जिससे किसान के नाक , हाथ, पैर में चोट आने के साथ-साथ मुंह से खून निकलने लगा। वही पास के खेतों में रखवाली कर रहे किसान बाबू कुटार ,अमित ,शिव शरण सिंह, पिंटू सिंह आदि लाठी डंडा लेकर सांड को खदेड़ा और परिजनों को सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने निजी साधन से जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां पर घायल किसान का इलाज जारी है । ग्राम प्रधान अलोना सुमित सविता ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। इसको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.