बांदा, जनवरी 23 -- बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में खेत पर जा रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे किसान घायल हो गया । किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेत की रखवाली करने जा रहे 32 वर्षीय किसान अनूप सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह जैसे ही अलोना गांव के मरवा हार के रास्ते पर पहुंचा पीछे से सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे किसान के नाक , हाथ, पैर में चोट आने के साथ-साथ मुंह से खून निकलने लगा। वहीं पास के खेतों में रखवाली कर रहे किसान बाबू कुटार ,अमित ,शिव शरण सिंह, पिंटू सिंह आदि ने लाठी डंडा लेकर सांड़ को खदेड़ा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने निजी साधन से जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां पर घायल किसान का इलाज जारी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.