खेत जा रही युवती से छेड़खानी, विरोध पर पीटने का आरोप
गोरखपुर, जून 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कहा कि वह खेत जा रही थी और उसके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह खेत जा रही थी। तभी गांव के दो युवक उस पर गलत नजर रखते हुए हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर कुछ लोग आने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती ने बताया कि वह हृदय रोग की मरीज है और घटना के बाद से काफी डरी हुई है। इसकी शिकायत चौरीचौरा पुलिस को लिखित रूप से दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचकर शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.