उरई, मार्च 8 -- कालपी। नगरीय क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी टप्पेबाजी की घटनाएं होने लगी है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेरा में अज्ञात लोगों ने खेत की रास्ता में महिला को निशाना बना कर जेवरात उतार कर रफूचक्कर हो गये। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके उपनिरीक्षक बिपिन कुमार के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है। उक्त मामले को लेकर पीड़ित महिला सरोज पत्नी स्वर्गीय बाबू ने कालपी कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 15 फरवरी की शाम वह घर से खेत पर जा रही थी तभी रास्ते में दो व्यक्ति आकर बाइक पर मेरे पास आकर रुके और उन दोनों ने मुझे बातों में उलझा कर मेरे कान के बाले गले में पहना ओंम व पैरों की दोनों पायल चोरी से लेकर भाग गए। उनकी मोटरसाइकिल लाल काली रंग की थी उन दोनों लड़कों में एक लगभग 20 साल का था तथा दूसरा लगभग ...