आजमगढ़, जनवरी 13 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के नरवारी गांव में मंगलवार की सुबह ट्रेन से कट कर नवविवाहिता की मौत हो गयी। दुर्घटना के समय वह भाभी के साथ खेत की सिंचाई करने के लिए जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी 28 वर्षीया यशुंधरा पत्नी सतीश बिंद का आठ माह पूर्व विवाह हुआ था। उसका मायका पवई थाना क्षेत्र के ग्राम नरवारी में है। वह वर्तमान में अपने मायके में पिता अरविंद बिंद के घर रह रही थी। मायका पक्ष का कहना है कि यशुंधरा मंगलवार की सुबह करीब दस बजे यशुंधरा अपने भाई के साथ खेत की सिंचाई करने के लिए रेलवे लाइन पार कर खेत जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गयी। मौके पर ही उसकी मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.