खेत जाने निकले किसान का सड़क किनारे मिला शव
हरदोई, अक्टूबर 6 -- बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तरौली संपर्क मार्ग के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक किसान गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका है। मृतक की पहचान तरौली गांव निवासी 43 वर्षीय रहीश के रूप में हुई। पत्नी खुर्शीदा ने बताया कि पति खेती-किसानी करते थे। सोमवार शाम करीब चार बजे वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह मार्ग के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। रहीश अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। परिवार के मुख्य सहारे की मौत से बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी को लेकर परिजन परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.