बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम खेत जाने के लिए घर से निकली। काफी समय बीत जाने पर भी वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद वह कहीं रुक गई होगी, लेकिन जब रात होने लगी और किशोरी का कोई अता-पता नहीं मिला तो परिवार में बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के खेतों, पड़ोसियों के घरों और हर संभावित जगह पर किशोरी को तलाशा लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। तलाश करते हुए जब परिजन भटपुरवा गांव पहुँचे तो वहाँ के निवासी मेहीलाल और विनोद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। परिजनों को धमकाए जाने की इस घटना ने संदेह को और गहरा कर दिया।इसके बाद परिजनों ने देहात कोतवाली पहुँचकर पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.