खेत जाने को निकली किशोरी लापता
बहराइच, मई 14 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी खेत में जाने को कहकर निकली। जब काफी देर तक घर नही आई। तो उसकी हर संभावित जगहों पर तलाश में पता न लगने पर बाराबंकी जिले के एक युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया है। हुजूरपुर थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय बेटी नौ मई की रात परिजनों से खेत जाने को कहकर निकली थी। काफी वक्त बीतने पर जब वह घर नही आई। तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। किशोरी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की गई। कोई पता न चलने पर बाराबंकी जिले के फतेहपुर निवासी युवक राहुल को नामजद कर तहरीर दिए जाने पर बुधवार रात अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.