हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। पिहानी थानाक्षेत्र में एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उसने खुद अपने दोस्त को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुमरपुर भसीट निवासी 25 वर्षीय सुरजीत सोमवार सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्त अनमोल को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही अनमोल ने परिजनों को बताया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और सुरजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि सुरजीत अविवाहित था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजन मौत के कारणों को लेकर कुछ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.