गंगापार, मार्च 11 -- इलाके के बसवार नया पुरवा गांव निवासी एक सेवा निवृत सीओडी कर्मी वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । वृद्ध बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पार कर अपना खेत देखने के लिए गया था ,वापस होते समय घटना हो गई। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार नया पुरवा गांव निवासी 62 वर्षीय राम नारायण बुधवार की सुबह घर से अपना खेत देखने के लिए गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पार करके गए थे। खेत देखने के बाद वापस आते समय रेलवे लाइन पार करते समय अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे रामनारायण की मौत हो गई। सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.