बाराबंकी, मई 10 -- जैदपुर। थाना क्षेत्र के गुलरहिया गांव में रविवार को खेत गए वृद्ध किसान को सांप ने डस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्राम गुलरहिया निवासी प्रसादी (60) पुत्र शिवराज गांव के किनारे स्थित अपने खेत जा रहे थे। लोगों ने बताया कि उन्हें सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी होने पर खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन सीएचसी जैदपुर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- खेत पर काम कर रहे युवक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में मौत उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...