बाराबंकी, जून 14 -- सतरिख (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी में शव देख कर ग्रामीणों से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मीरापुर निवासी रामखेलावन (60) रविवार भोर में खेत जाने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सुबह गांव के बाहर गए कुछ ग्रामीणों ने आम के पेड़ से उनका शव लटकता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बे हाल था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पूछताछ के बाद ...