बागेश्वर, अप्रैल 29 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा करड़िया के भेटा में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर करीब पांच तोला सोना और 70 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिजन खेतों में गेहूं काटने गए हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। साथ ही कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है। भेटा करड़िया निवासी जीवन चंद्र कर्नाटक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक खेत में थीं, जबकि वह स्वयं भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोना और नगदी चोरी कर ली। चोर बक्से को पास की झाड़ियों में फेंक गए। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से घटना का खुलासा कर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.