प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- लालगंज। जैनपुर निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि बुधवार को दोपहर 12 बजे करीब गांव के पास अपने खेत की फसल देखने गए थे। इसी बीच लालगंज बाजार निवासी एक व्यापारी अपने दो लोगों के साथ पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी ने रिवॉल्वर से पीड़ित पर फायर कर दिया। हालांकि पीड़ित फायरिंग में बाल-बाल बच गया। साथी के साथ हुई घटना से तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्तओं ने साथी के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं से मिलकर पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.