खेत गई 11 वर्षीय छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- खीरी थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन उसे आनन फानन लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज हुआ। उधर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के ही 20 वर्षीय दीपू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। खीरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका कक्षा 6 की छात्रा है। वह गांव के ही सरकारी विद्यालय में पढ़ती है। बताया जाता है कि रविवार को वह साइकिल से खेत चचेरे भाई को बुलाने जा रही थी। रास्ते में ही उसे गांव का 20 वर्षीय युवक दीपू मिल गया। बताया जाता है कि दीपू ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.