बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। छावनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायती पत्र में बताया है कि चार नवम्बर 2025 की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर के पीछे स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि आरोपी हारुन वहां पहले से ही मौजूद था। खेत में पहुंचते ही आरोपी ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि कहीं पर कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। इसकी शिकायत करने पर आरोपी से संबंधित अन्य लोगों ने भी धमकाया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी हारुन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...