खेत गई महिला से मारपीट, दुर्व्यवहार का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र में एक महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह खेत जाने के दौरान आरोपित देवेंद्र साह, हरिंदर साह, चंदन कुमार और रितिक कुमार ने उनके साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पहुंचे उनके पति के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की और गला दबाया। इससे वह बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत में बकरी जाने पर बवाल, घर में घुसकर दंपति समेत चार को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.