फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। तीन लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया और शोर शराबे पर महिला पर तमंचा तान दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। फतेहगढ़ कोतवाल ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।फतेहगढ़ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला चार मार्च की शाम को आठ बजे शौच को खेत पर गई थी। महिला का आरोप है कि शौच कर वापस आ रही थी तभी गांव के ही एक व्यक्ति के अलावा उसके साथ दो लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और गेहूं के खेत में खींच ले गये। उसके साथ तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। शोर शराबा करने पर तमंचा लगाकार धमकी दी कि अगर चिल्लायी तो जान से मार देगे। घटना के बाद महिला घर पर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.