फतेहपुर, मई 22 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के भानपुर इरादतपुर चतुर्भुजपुर गांव से दो सगी बहनें बीते छह दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब बहनों का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता ने बेटियों के साथ अनहोनी की व्यक्त की है। भानपुर निवासी लालचन्द्र पुत्र चौबे की विवाहित बड़ी पुत्री सपना पत्नी महेन्द्र कुछ दिन पूर्व ही मायके आई थी। बीते 16 मई की सुबह करीब 10 बजे सपना अपनी छोटी बहन खुशी देवी (16) के साथ पास के ही खेत की तरफ गई थी। उसके बाद से दोनों बहनें वापस घर नहीं लौटीं। सपना के साथ उसकी दो साल की बेटी भी थी। पीड़ित पिता लालचन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और संभावित ठिकानों पर बेटियों की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उनका कोई पता नहीं...