बांदा, मार्च 23 -- बांदा। गिरवां थाने के मकर गांव निवासी बुधुलिया पत्नी रामधनी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि रविवार को सुबह आठ बजे उसकी पुत्री 15 वर्षीय आकांक्षा व 13 वर्षीय पुष्पा खेत में चना तोड़ने गई थीं। इसी बीच गांव के सुबराती उर्फ यासिम ने गाली-गलौज की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुबराती के खिलाफ धमकाने व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...