गोंडा, जून 22 -- मोतीगंज। थाना क्षेत्र अन्तर्गंत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित पिता की तहरीर के मुताबिक घटना 19 जून की है। इस दौरान वह खेत पर गया था वहां उसकी बेटी भी मौजूद थी। आरोप है कि महफूज निवासी उजैनीकला शेखपुरवा थाना धानेपुर ने उसकी नाबालिग बेटी से गन्ने के खेत में छेड़खानी की। थानाध्यक्ष मोतीगंज यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...