बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच, संवाददाता। फखरपुर इलाके के एक गांव में एक युवती घर से खेत जाने को निकली। फिर वह घर नही आई। परिजनों ने मामले को छिपाकर उसकी सभी संभावित जगहों पर तलाश की। पता न लगने पर एक युवक को नामजद कर अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कराया है। फखरपुर थाने के एक गांव में निवासिनी 20 वर्षीय युवती पांच मार्च को शाम खेत पर जाने को निकली थी। काफी समय बीतने पर जब वह घर नही आई। तो परिजनों ने खेत, गांव व सभी संभावित जगहों पर तलाश की। तलाश में पता चला कि युवती टेढ़वा उजार के मजरे तुला गांव निवासी अनिल से बातचीत करती थी। युवती व अनिल के मोबाइल के स्विच आफ मिले। जिस पर बुधवार शाम पीड़ित पिता ने अनिल को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत के दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान ने बताया कि युवती व नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.