बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी खेत को जाने को निकली थी। दोबारा वह वापस नहीं लौटी। तलाश किए जाने पर उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़ित पिता ने तीन को नामजद कर केस दर्ज कराया है। हरदी थाने के एक गांव निवासनी 15 वर्षीय बेटी रविवार रात लगभग 12 बजे खेत में मवेशियों के आने की सूचना पर उन्हें भगाने निकली थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं आई तो परिजन खेत पर पहुंचे। वह वहां नही मिली। सभी संभावित जगहों पर तलाश की गई। कोई पता नहीं चला। जिस पर बौंड़ी थाने के लक्खा बौंड़ी के मजरे गहिरवा निवासी गोकुल, सुभाष, ओमप्रकाश को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.