बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। देहात कोतवाली के एक गांव निवासनी किशोरी खेत जाने को निकली थी। वह जब काफी समय बीतने पर घर नहीं आई। तो परिजनों ने तलाश शुरू की। भटपुरवा के दो युवकों ने किशोरी तलाश रहे परिजनों को धमकाया। धमकी दे रहे युवकों सहित तीन नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। देहात कोतवाली के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम खेत जाने को निकली थी। काफी समय बीतने पर जब वह घर नहीं आई। तो परिजनों ने तलाश शुरू की। हर संभावित जगह पर तलाशा। इसी दौरान भटपुरवा में किशोरी को तलाशने के दौरान इसी गांव निवासी मेही लाल व विनोद ने धमकाया। इसी गांव निवासी तीन को नामजद कर अपहरण व धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...