खेत को गए युवक का मिला शव, हत्या का आरोप
बहराइच, जून 21 -- बहराइच। रामगांव थाने के चाकू जोत के मजरे लोधनपुरवा गांव निवासी ओम प्रकाश (40) पुत्र रामलाल रविवार सुबह छह बजे खेत में शौच जाने को निकला था। काफी देर बाद जब वह घर नही पहुंचा। तो उसकी तलाश शुरू हुई। उसकी चोटहिल लाश खेत में मिली। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दर असल इसके पीछे प्रेम प्रसंग की वजह बताई जा रही है। थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह ने बताया कि तहकीकात चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.