औरैया, मई 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में खेत के हिस्से को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम गोकुलपुर निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र जयनरायन सिंह ने कोतवाली अजीतमल में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 12 मई 2026 को अपने पैतृक गांव गोकुलपुर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान खेत के बंटाई के हिस्से को लेकर गांव के पप्पी पाल पुत्र कुवर सिंह पाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उनके शरीर में कई स्थानों पर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद दोनों ...