गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता रामगढ़ताल क्षेत्र के मंझरिया बड़गो गांव में खेत विवाद में गुरुवार को हुई मारपीट में घायल दो सगे भाइयों में एक की देर रात तो दूसरे भाई की शुक्रवार की सुबह मौत से कोहराम मच गया। उधर, मौत के बाद निजी अस्पताल में परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और किडनी निकालने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मंझरिया बड़गो निवासी अक्षयवर निषाद (45) और उनके भाई पप्पू निषाद (40) का 28 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों से खेत को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.