खेत के विवाद में हमला, महिला घायल
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के बड़ागांव अतरिया में गेहूं की फसल काटने को लेकर शुरू हुए विवाद में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी उंगली की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। अतरिया निवासी रकीबुद्दीन पुत्र सुमीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोग उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर विवाद करने लगे। इसी रंजिश को लेकर शाम करीब सात बजे आरोपी पक्ष उसके घर में घुस आए और मारपीट की। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अमरी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.