खेत के विवाद में युवक पर हमला, छह लोगों पर केस
बदायूं, जून 15 -- लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी ज्ञान सिंह पुत्र रोहन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद हुआ था। उसी दिन शाम को उसका भतीजा प्रवीन और निर्देश मोटरसाइकिल से दवा लेने गए थे। वापस लौटते समय रजनेश, ओमप्रकाश, श्यौराज, सतेंद्र, रूम सिंह और भुवनेश ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत के विवाद में युवक पर हमला, छह लोगों पर केस बचाने पहुंचे निर्दोष और धर्मपाल को भी नहीं बख्शा गया। हमले में प्रवीन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे पहले दहगवां सीएचसी, फिर जिला अस्पताल, नौशेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.