हापुड़, मार्च 11 -- गढ़मुक्तेश्वर। सिम्भावली थाना क्षेत्र में खेत की बाउंड्री को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरोड़ा मोड़ निवासी भाजपा नेता दीपक भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक खेत नए बाईपास सर्विस रोड सिम्भावली पर स्थित है। आरोप है कि तीन मार्च को उसने अपने खेत की रेडीमेड बाउंड्री कराने के लिए मजदूर भेजे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक नत्थू सिंह निवासी ग्राम बढ़डा ने मजदूरों को गाली-गलौज कर बाउंड्री का काम रुकवा दिया।पीड़ित के अनुसार जब उसने फोन कर इसका कारण पूछा तो आरोपी ने बाउंड्री नहीं होने देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में बाउंड्री का कार्य करा दिया गया, लेकिन नौ म...