रामपुर, अप्रैल 4 -- नगर पंचायत नरपत नगर के मोहल्ला लाल मस्जिद दुंदावाला निवासी दो भाइयों में खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। सिराजुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी कृषि भूमि चार हिस्सों में बंटी हुई है। आरोप है कि उसके भाई गनीउद्दीन और गुलामुद्दीन जमीन को किसी क्रेशर संचालक को देना चाहते हैं, जिसका वह विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम वह खेत पर गया, तभी दोनों भाई वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों मौके से फरार हो गए। आरोप है कि बाद में जब सिराजुद्दीन घर पहुंचा तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.