लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- कोतवाली क्षेत्र के लाल्हापुर गांव में खेत विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता रिंकी देवी ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम गांव के राहुल व अमित पुत्रगण अवधेश और सर्वेश पुत्र छोटेलाल समेत अन्य लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों व लात घूसों से हमला कर दिया। हमले में उनके पति अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि लाठी से प्रहार किए जाने पर उनका सिर फट गया। पति को बचाने दौड़ी रिंकी देवी को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उनके हाथ और शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।...