बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडौली में खेत की चकरोड के पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर पीड़ित की पत्नी और बेटे को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में महिला के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात में गांव अडौली निवासी सोहनपाल पुत्र बलवीर सिंह ने एसएसपी के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही हरकेश, उसके पुत्र अरुण व दीपांशु और योगेंद्र व विजेंद्र के साथ खेत के रास्ते को लेकर रंजिश चल रही है। आरोप है कि 8 मार्च की सुबह उक्त आरोपी एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए सोहनपाल के घर में घुस आए। आरोपियों ने सोहनपाल के बेटे अखिलेश को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहा...