औरैया, अप्रैल 22 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर भदसान में खेत के बंटवारे को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक पक्ष से बीरेन्द्र बाबू पुत्र जगन्नाथ प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह उसके गीले खेत से गांव के एक युवक ने ट्रैक्टर निकाल दिया, जिससे नुकसान हुआ। विरोध करने पर चार नामजद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके पुत्र अभिलाख और राम कैलाश को भी आरोपियों ने पीट दिया। साथ ही ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना में बीरेन्द्र बाबू व उसके दोनों पुत्र घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से आशीष बाबू पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.