हरदोई, मार्च 22 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र गाँव बरबटापुर मजरा टड़ियावां निवासी रमेश ने बताया कि उसके भूमिधर खेत की जमीन पर गांव के दबंगों ने ज़बरन कब्ज़ा कर मकान का निर्माण कार्य किया। पीड़ित रमेश ने बताया कि उनकी पुस्तैनी खेत की जमीन गाटा संख्या 1006 पर गांव के रहने वाले कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है और पीड़ित ने बताया विपक्षी गण काफी दबंग व झगड़ालु किस्म के लोग हैं। पीड़ित द्वारा जब निर्माण करने से मना किया गया तो विपक्षीगण गाली गलौज कर मार-पीट पर आमदा हो गए। वहीं थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...