खेत की सिंचाई के दौरान मारपीट चार पर रिपोर्ट
रामपुर, जून 15 -- मिलक। खेत की सिंचाई को लेकर हुए मारपीट में पुलिस ने चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर हुए आरोप लगाया कि बीती छह जून को वह अपने भाई सुन्दरलाल के साथ खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अर्जुन सिंह, भोला सिंह, प्रेम सिंह और मीना वहां पहुंचे और ईंजन बोरिंग पर लगाने को लेकर सभी ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.