खेत की साल में एक बार जुताई, होती है 15 लाख की कमाई
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के मेघई खास गांव के किसान ने वैज्ञानिक ढंग और अधुनिक तकनीकी से खेती कर अपनी नई पहचान बनाई है। वह चार बीघा खेत में सब्जी की खेती करते हैं। साल में एक बार खेत की जुताई होती है और 15 लाख से अधिक की कमाई करते हैं। मल्चिंग पेपर, ड्रिप सिंचाई और आधुनिक ढंग से खेती ने उनकी किस्मत बदल दी है।
किसान की पृष्ठभूमि अजमतगढ़ ब्लाक के मेघई खास गांव निवासी मनोहर सिंह पहले जौनपुर जनपद में दूसरे की गाड़ी चलाते थे। कम आमदनी में घर चलाना मुश्किल होता था। पारंपरिक खेती होती थी। करीब 10 साल पूर्व उन्होंने सब्जी की खेती का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद आधुनिक ढंग से सब्जी की खेती शुरू की। शुरुआती दो साल सबकुछ व्यवस्थित करने में लगा। इसके बाद उन्हें इसका लाभ मिलना शुरू हुआ। एक साल में वे तीन प्रकार की सब्जियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.