शाहजहांपुर, मार्च 12 -- महादुर्ग गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान के नदी में डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक किसान का पता नहीं चल सका। महादुर्ग गांव निवासी रामसेवक उर्फ सुखदेव (45) मंगलवार रात पत्नी के साथ नदी किनारे स्थित अपने खेत पर रखवाली करने गए थे। खेत में मिर्च, बंदगोभी, लहसुन और मेथी की फसल खड़ी है। परिजनों के अनुसार रात करीब तीन बजे प्यास लगने पर रामसेवक नदी की ओर पानी पीने गए, तभी पैर फिसलने से नदी में गिर गए। पत्नी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राहत टीमों ने गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन की, लेकिन सफलता नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.