औरैया, अप्रैल 2 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम चन्दैया में खेत की रखवाली कर रहे लोगों पर दबंगों द्वारा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चन्दैया निवासी रामसनेही का भतीजा शिवकुमार, उसकी पत्नी पूनम और साथी शिवम वटाई पर लिए गए खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने बिना किसी उकसावे के तीनों पर हमला कर दिया। हमले में शिवकुमार, पूनम और शिवम को गंभीर चोटें आईं। सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों से...