खेत की रखवाली कर रहे दंपति पर हमला
जौनपुर, जून 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के सुइथाकला गांव में शनिवार रात खेत की रखवाली कर रहे दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में पति और पत्नी घायल हो गए। पति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी 55 वर्षीय भोलेनाथ बिंद अपनी 50 वर्षीय पत्नी चिंता के साथ खेत में लगी ककड़ी की फसल की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि रात में दो लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और बिना किसी बात के दोनों पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भोलेनाथ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पत्नी चिंता को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.