खेत की रखवाली कर रहे किसान को लगी गोली, गंभीर
शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर निवासी जंग बहादुर गंगवार रविवार देर रात गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी उन्हें गोली लग गई। परिजनों के अनुसार वह खेत में गोवंशीय पशुओं को भगाने के लिए मौजूद थे। आधी रात के आसपास अंधेरे में चली गोली उनके पैर में आ लगी। घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गोली चलने के कारणों और संभावित आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.