फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। खेत की रखवाली करने गए एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच की। सुल्ताननगर निवासी ओमपाल सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह अपने घर से खेत की रखवाली के लिए शनिवार की रात गए थे। ट्रेक मैन जब इस ओर से निकला तो उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर उसने पखना चौकी पुलिस को जानकारी दी। हादसा रेलवे के पोल संख्या 1290 के पास हुआ। इस पर आस-पास के गांव के लोग पहुंचे और पहचान ओमपाल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने ओमपाल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चचेरे भाई संतराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि ओमपाल रात 9 बजे घर से खाना खाकर नगला नरायन निवासी भूरे पाल के खेत में मक्के की फसल की रखवाली के लिए गये थे...