गोंडा, जून 25 -- रुपईडीह (गोंडा), संवाददातता। गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में कोटिया मदारा के मोहन टेपरा भुंडरियन पुरवा में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से किसान की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक की लहर व्यक्त हो गई । परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा के मोहन टेपरा भुंडरियन पुरवा निवासी लल्लू पुत्र जगदीश उम्र 52 वर्ष सुबह करीब 5 बजे अपने खेत की रखवाली एवं शौच करने के लिए गए थे। परिजनों ने बताया कि उनके खेत के समीप स्थित एक अन्य खेत में फसल की सुरक्षा के लिए किसान ने बिजली के तार में करंट प्रवाहित कर रखा गया था। यह भी पढ़ें- खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम इसी दौरान लल्लू अनजाने में करंट युक्त तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी...