उन्नाव, मई 1 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के प्रयागनारायण खेड़ा मजरा अहेसा गांव में खेत की रंजिश को लेकर महिला और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी विनीता पत्नी राम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल की रात वह अपने मायके में मां के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के रज्जूलाल अपने बेटे अवधेश, मुकेश और बहू ज्योति के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। बचाने आई मां को भी पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- जेठ और उनके बेटों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप पीड़िता को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.